अभिनेता मानव गोहिल हुए कोरोना पॉजिटिव, घर में हूए क्वारंटीन

कोरोना वायरस के नए मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस का कहर आम लोगों के अलावा बॉलीवुड और टीवी सितारों पर भी देखने को मिल रहा है। अब तक कई सितारे इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं। अब टीवी के मशहूर अभिनेता मानव गोहिल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी मानव गोहिल ने खुद दी है उन्होंने बताया है कि वह सभी तरह के जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। साथ ही खुद को उन्होंने घर में क्वारंटीन कर लिया है। खुद के कोरोना संक्रमित होने के जानकारी मानव गोहिल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
READ ALSO – राखी सावंत ने छोटे बच्चों को नारियल पानी और सेब खिलाया, और बोली मम्मी से बोलो बच्चे कम पैदा करें…
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि कोरोना से उनकी जंग अभी जारी है। गोहिल ने अपने नोट में लिखा, ‘यह सच है कि कोई भी ज्यादा सावधान हो सकता है। सभी सावधानियों के बावजूद, मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मैं सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं, मैं घर में ही क्वारंटीन हूं और पेशेवर डॉक्टरों की ओर से मेरा इलाज किया जा रहा है। मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूँ जो मेरे संपर्क में आए थे,
READ ALSO – शहनाज गिल ने आधी रात फैंस को दिया तोहफा, तस्वीर देख फैंस हुए दुखी
तुरंत अपनी जांच करवा लें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। मीडिया पर मानव गोहिल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आप को बता दें मानव गोहिल से पहले टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की अभिनेत्री रुपाली गांगुली, अल्पना बुच और निधि शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं।





