छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – आरोपी ने युवती के घर घुसकर किया दुष्कर्म, फरार होने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए युवक ने घर में घुसकर धमकी देते हुए महिला से दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर युवक वहां से भाग निकला। आप को बता दे कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की रात नौ बजे वह घर में थी।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – कोरोना संक्रमित परिवार में राशन की समस्या, प्रशासन से मदद की अपील

इस दौरान उसका पति अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के लिए भोजन पहुंचाने गया था। इसी बीच सतनाम नगर अमेरी में रहने वाला दिलेश्वर घृतलहरे घर में घुस गया। उसने अकेली महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच महिला का पति घर पहुंच गया। इस पर युवक उसके पति को धक्का देकर वहां से भाग निकला। महिला ने घटना के संबंध में पति को जानकारी दी।

READ ALSO – बलौदाबाजार – जिले में कोरोना के 1006 नए मरीज़ों की पहचान

इसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। बता दे कि फरार होने की तैयारी में था युवक। घटना के बाद युवक भागकर अपने घर पहुंच गया था। पति के पहुंचने पर महिला ने अपनी आपबीती उसे बताई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। आप को बता दे कि महिला संबंधी अपराध पर पुलिस ने सक्रियता से जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वह अपने घर से फरार होने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button