inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – प्रशासन कोरोना के नियमों का पालन कराने सख्त, कलेक्टर उतरे सड़क पर, 6 पर हुई FIR दर्ज

सोनु केदार- सरगुजा में प्रशासन कोरोना के नियमों का पालन कराने सख्त हो गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा दलबल के साथ औचक निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान होंम आईओलेशन का उल्लंघन करने वाले 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश कलेक्टर ने दिया है।

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा होम आइसोलेशन तथा कोरोना गाइडलाइंस के नियमों के अनुपालनन की स्थिति का जायजा लेने अधिकारियों के साथ शहर के औचक निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने होंम आईसोलेशन के मरीजो का हाल-चाल जाना। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 6 लोगो पर एफआईआर दर्ज करने तथा दो दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। वही उन्होंने मरीजों को कंट्रोल रूम से काल आने तथा समय पर दवा लेने के संबंध में जानाकरी ली। वही घर के सभी सदस्यों को घर मे ही रहने तथा बाहर नही निकलने की हिदायत दी।

इसके अलावा कलेक्टर ने पड़ोस में रहने वाले लोगों से मरीजों के बाहर आने .जाने पर कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी देने की बात कही है। वही कलेक्टर ने बिलासपुर चैक के पास पेट्रोल पम्प गली में होंम आइसोलेशन के मरीजों द्वारा नियमो का पालन नही करने पर इस एरिया को कंटेन्मेंट जोन बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस गली को पूरी तरह से सील कर तत्काल पुलिस की ड्यूटी लगाने को भी कहा है।

Related Articles

Back to top button