
सोनुकेदार अम्बिकापुर – सरगुजा जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम यह है कि जिले में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में जगह तक नहीं बची है। वही कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जा रही साथ ही कोरोना के जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
सरगुजा जिले में कोरोना की दूसरी लहर के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज मिल रहे है। आए दिन संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 3 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आलम यह कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए जगह तक नहीं बची है। रोजाना मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिले में जांच सेंटरों को भी बढ़ा दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संक्रमित मरीजों की पहचान कर उपचार किया जा सके। अंबिकापुर में बढ़ते संक्रमित मरीजों के आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की जांच के लिए 3 सेंटरों की स्थापना की है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित फुंदुरडिहारी स्थित पटलेपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो जांच केंद्र खोले गए। हालांकि इसके पहले पटेल पारा में कोविड-19 की जांच के लिए एक ही केंद्र संचालित हो रहा था। लेकिन बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए फुन्दूरडिहारी स्वास्थ्य केंद्र में एक और नये जांच केंद्र की स्थापना की गई है।
वहीं कलेक्टर के निर्देश पर कोरोना जांच के लिए समय अवधि भी बढ़ा दी गई है। ज्यादा से ज्यादा संदिग्घ मरीजों का जांच किया जा सके इसके लिए समय अविधि बढ़ाकर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कर दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध स्तर पर कोरोना मरीजों की शिनाख्ती के लिए सैंपल लेकर कोविड-19 की जांच की जा रही है। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को खोज कर समय रहते उनका उपचार किया जा सके।




