inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विधायक दल की राहुल गांधी से मुलाकात, पार्टी आलाकमान से करेंगे शिकायत- बृहस्पत सिंह

रायपुर: सरगुजा संभाग के रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आज रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सिंहदेव मेरी हत्या करवाना चाहते हैं. उन्होंने पार्टी आलाकमान से सिंहदेव को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।उन्होंने ये बातें कांग्रेस विधायक दल की बैठक से ठीक पहले कही। जब बृहस्पत सिंह मीडिया से रूबरू हो रहे थे उस वक्त उनके निवास पर 20 से ज्यादा कांग्रेस के विधायक मौजूद थे। इसके बाद सभी विधायक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने सीएम हाउस पहुंचे।

बैठक से बाहर निकलने पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि सभी साथ मिलकर काम कर रहे हैं, बृहस्पत सिंह के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भावनाओं में बहकर उन्होंने बयान दिया होगा। जनता मुझे जानती है। हो सकता है मेरे से उनकी नाराजगी हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई। विधायक दल की बैठक के बाद सिंहदेव और वृहस्पत सिंह की एकसाथ खड़े होकर फोटो भी बाहर आई।

लेकिन बैठक से बाहर निकलने पर बृहस्पत सिंह अपने आरोपों पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल और पीएल पुनिया से मामले की शिकायत की है। मानसून सत्र के बाद वो राहुल गांधी से मुलाकात कर सभी आदिवासी विधायक पूरे मामले की शिकायत करेंगे।

Related Articles

Back to top button