छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – कोरोना का प्रचंड कहर, कारोना ने ली एक और जान, नगर में शोक की लहर


कुुुश अग्रवाल बलोदा बाजार – भाटापारा जिला अन्तर्गत नगरपंचायत पलारी के एक और होनहार युवा की मौत से पूरा नगर सदमे में है। इसी के साथ नगर में कोविड 19 के अंर्तगत मरने वालों की संख्या 4 हो गई। गौरतलब है कि नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवम bjp के पूर्व पार्षद के बड़े बेटे की रायपुर के निजी हॉस्पिटल में कोविड 19 बीमारी की वजह मौत ने उनके परिजनों के अलावा नगरवासियो को भी सदमे में डाल दिया है।

कोरोना से मौत का बढ़ता आंकड़ा अब संक्रमितों की धड़कन बढ़ रहा है। पिछले एक माह में ही कोरोना ने ब्लाक पलरी से आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है। मौत के बढ़ते आंकड़े ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिले में लागू 144 और लॉकडाउन का भी सख्ती से पालन नहीं होना संक्रमण के साथ मौत के आंकड़े का बढ़ा रहा है। हर दिन जिले में संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। हालात बेकाबू हो गए हैं। बुधवार को भी जिले में कोरोना से संक्रमित 485 लोगों की खबर ने दहशत बढ़ा दी है। इसकी खबर लगते ही नगर में कोरोना का खौफ बढ़ गया है।

घरों में गंभीर हो रहे संक्रमित

जिले में गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजों की तबीयत भी हर रोज बिगड़ने लगी है। ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए घंटों एंबुलेंस का इंतजार भी करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों का वर्क लोड बढ़ने के कारण समय पर एंबुलेंस भी संक्रमितों के घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में हालात और भी गंभीर हो रहे हैं। इसको लेकर संक्रमित मरीजों के परिवार की चिंता भी बढ़ने लगी है। वही प्रसाशन अब तक नगर में कही कंटेन्मेंट जॉन बना पाया है , और ना ही यहाँ के अधिकारी पूरे नगर को हॉट स्पॉट घोषित कर पाए हैं। जबकि नगर में कारोंना पीड़ितों की संख्या अर्ध शतक लगा चुकी है। कॉटेक्ट ट्रेसिंग भी सही ढंग से नही हो पा रहा है,अभी भी संक्रमितों के परिवार वाले नगर में एक जगह से दूसरी जगह आ जा रहे है।

Related Articles

Back to top button