छत्तीसगढ़

सरगुजा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की मांग, छात्रों को हो रही भारी परेशानी

सोनु केदार अम्बिकापुर – सरगुजा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की मांग को लेकर छात्र एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वही जल्द से जल्द स्थाई कुलपति के नियुक्ति की मांग की है। छात्र एकता मंच का कहना है कि स्थाई कुलपति की सरगुजा विश्वविद्यालय में नियुक्ति नहीं होने की वजह से छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई ऐसे कार्य हैं जो स्थाई कुलपति के वजह से नहीं हो पाते हैं। ऐसे में छात्र आए दिन परेशान होते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button