inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – निजी कंपनी ने किया धारा 144 का उल्लंघन, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

सोनु केदार– अंबिकापुर में एक निजी कंपनी धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आवाज़ के कैमरे में कैद हुई है। जब कंपनी के संचालक से धारा 144 के उल्लंघन पर सवाल पूछा गया तो वह नियम कानून बताने लगे। वही जब इस मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंची तो प्रशासन ने उक्त कंपनी के कार्यालय में ताला लगा दिया है।

अंबिकापुर में कोविड-19 के विस्तार को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने धारा 144 लगा दिया है। सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद है। वहीं शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी है। बावजूद इसके शहर में कई ऐसी निजी कंपनी है जो सुधरने का नाम नहीं ले रही वहीं कलेक्टर द्वारा लगाए गए धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। ऐसी ही कुछ तस्वीर आवाज़ के कैमरे में कैद हुई है।

दरअसल नवापारा स्थित वर्चुअल फैशन असिस्ट प्राइवेट लिमिटेड संस्था के द्वारा कंपनी से जुड़े सकड़ों लोगो को कार्यालय बुलाकर मीटिंग लिया जा रहा था। साथ ही कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही थी। जबकि सरगुजा कलेक्टर ने ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ताकि कोविड19 के विस्तार को रोका जा सके। बावजूद इसके कंपनी के द्वारा खुलेआम धारा 144 का उल्लंघन कर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया था रहा था।

जब इस बात की सूचना आवाज को लगी तो आवाज की टीम हकीकत जानने मौके पर पहुंच गई। वही जब कंपनी के संचालक से धारा 144 के उल्लंघन पर सवाल पूछा गया तो वह नियम कानून बताने लगे। वहीं जब इस मामले की जानकारी हमने प्रशासन को दी तो प्रशासनिक टीम भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।

इधर प्रशासनिक टीम ने जांच के दौरान पाया कि संस्था के द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि भारी संख्या में एकत्रित होकर सभी कलेक्टर द्वारा जारी नियम को तोड़ रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संस्था में ताला लगा दिया है। वही नियम का उल्लंघन करने वाली उक्त कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button