inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – कोरोना जांच केंद्र में सोशल डिस्टेनसिंग है सिफर, विवाद की स्थिति होती है निर्मित, कुल 26153 लोग कोरोना पीड़ित

राजनांदगांव जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जांच केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

राजनंदगांव शहर के अधिकांश वार्ड में कोरोना का कहर जारी है, लगभग पूरा जिला कोरोनावायरस की चपेट में नजर आ रहा है। वहीं प्रशासन के द्वारा सर्दी, खांसी ,बुखार जैसे लक्षण होने पर भी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की जा रही है, जिसके चलते लोग जागरूक हुए और वह अपना कोरोना जांच कराने स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किए गए कोरोना जांच केन्द्रों तक पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। लगभग दो-तीन घंटे बाद नंबर आने पर जांच किया जा रहा है। इस दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते दर के साथ ही कोरोना जांच करवाने वालों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। राजनंदगांव जिले में प्रतिदिन लगभग 4000 लोग कोरोना जांच कराने पहुंच रहे हैं, जिसमें से लगभग 30% लोग कोरोनावायरस पाजिटिव पाये जा रहे हैं। बीते मंगलवार को राजनांदगांव जिले में 3807 लोगों ने अपना कोरोना जांन कराया है, जिसमें से 808 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ मंगलवार तक जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरण की संख्या 4426 पहुंच गई है।

वहीं अब तक कुल 26153 लोग कोरोना पीडि़त हुए हैं जिसमें से 238 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं 21489 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के जांच के प्रति लोगों में आई जागरूकता के चलते कोरोना जांच केंद्रों में बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है, वहीं शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते भी लोगों में भय की स्थिति निर्मित है और वह सतर्कता बरतते हुए जांच के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजनांदगांव शहर में कोरोना जांच केंद्र की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता भी दिखाई दे दे रही है, ताकि समय रहते अधिक से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा सके, लेकिन स्वास्थ विभाग के द्वारा चंद सेंटरों में ही प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की जांच की जा रही है।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है, जिससे एक दूसरे में संक्रमण फैलने का खतरा भी शत प्रतिशत नजर आ रहा है। इसके बावजूद कोरोना जांच केंद्रों में बेहतर व्यवस्था नहीं की जा रही है, यहां सभी को एक साथ ही खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि बुजुर्गों के लिए अलग लाइन, लक्षण वाले लोगों के लिए अलग लाइन और बिना लक्षण वाले लोगों के लिए अलग लाइन बनाकर जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, लेकिन ऐसी व्यवस्था किसी भी जांच केंद्र में नहीं की गई है, जिससे अफरातफरी की स्थिति भी निर्मित होती है और क्रम से जांच नहीं होने के चलते विवाद के हालात भी बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button