पलारी – 52 परी के फेर में धरे गए 7 जुआड़ी
पलारी – थाना पलारी पुलिस ने लगातार जुआ रेड कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा के नेतृत्व में, सउनि संजीव सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक गांधीराम बंजारे, आरक्षक तरूण साहू, संतराम बंजारे , खिलेश्वर वर्मा, ईश्वर ज्योति, पप्पू पनागर, विरेन्द्र साहू कृष्ण कुमार जांगड़े, विनोद वर्मा के द्वारा मुखबीर से मिले सूचना पर ग्राम ओड़ान के स्कूल चौक में जुआ खेलते हुए कुशाल साहू पिता साधराम साहू 28 साल , दुलरवा साहू पिता तीजराम साहू 20 साल, धीरज सिन्हा पिता सुनील सिन्हा 20 साल, राजन मनहरे पिता सुधवा घृतलहरे 40 साल, होरी लाल फेकर पिता रामचंद फेकर 38 साल, राजेन्द्र वर्मा पिता गोविंद वर्मा 19 साल, संतोष फेकर पिता रामचंद फेकर 32 साल सभी ओड़ान के कब्जे से 5660 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध क्रमश: अपराध क्रमांक 420/2020 , 421/20 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार कर मुचलका पर रिहा किया गया है ।




