कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – कारोंना की वजह से क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मौत लोगो मे दहशत का माहौल व्याप्त है। बीते 72 घंटो में तहसील पलारी एवम आस पास के क्षेत्र में कोविड 19 की वजह से शिक्षा विभाग के कर्मचारी, कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद, युवा व्यवसाई समेत आधा दर्जन से अधिक मौत हो चुकी है इससे लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है । लोगो का कहना है कि बीते दिनों हुई कई संदेहास्पद मौतों को संक्रमण में गिना नही जा रहा है अगर जिम्मेदारी से प्ररशासनन को इसकी जानकारी दी जाती तो मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
इतनी मौतों के बाद भी प्रशासन अभी तक नही जागा है ना तो क्षेत्र को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषितकर पाया है और ना ही धारा 144 का कही पालन हो रहा है नगर के सभी जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ बिना मास्क वालो का चालान कटवाने का आदेश जारी कर अपने कर्तव्यो का इतिश्री कर रहे है। पूरे नगर में जगह जगह भीड़ भाड़ का माहौल संक्रमण को और न्योता दे रहा है। आगे संक्रमण रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएं इसकी कोई तैयारी दिखाई नही दे रही है। यहाँ तक कि दूसरे राज्यो से आने वाले लोगो की प्रशासन के पास कोई जानकारी नही है।
संक्रमण के समय मे भी लोग अपनी बाहर से आने की जानकारी को छुपा रहे है , और बेधड़क भीड़ भाड़ वाली जगहों पर आ जा रहे है।महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी बढ़ती मौतों की संख्या लोगों को डरा रही है।गौरतलब है कि 1 अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीनेशन के दायरे को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.।
ऐसे में अब 45 वर्ष से अधिक की आयु वाले लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले 60 वर्ष से अधिक की आयु वालों को वैक्सीन दी जा रही है. साथ ही उन लोगों को भी वैक्सीन दी जा रही थी जो 45 वर्ष से अधिक हैं और वे किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।



