inh24खेल जगत

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने ‘नागिन’ बन यूं किया ताबड़तोड़ डांस, देखें वीडियो

आरसीबी के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा दुबई पहुंच चुकी हैं. वह युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2020 के मैचों के दौरान चीयर भी कर रही हैं. यही नहीं, युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा के रोमांटिक अंदाज वाली फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन धनाश्री वर्मा एक मशहूर यूट्यूबर हैं और वह अपने डांस के साथ फैन्स का दिल जीतने के हुनर बखूबी जानती हैं. धनाश्री वर्मा के ‘नागिन’ गाने पर डांस वीडियो को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है और इस पुराने वाडियो में धनाश्री ने जबरदस्त डांस मूव्ज भी दिखाए हैं।

धनाश्री वर्मा के इस सॉन्ग को यूट्यूब पर लगभग 14 लाख बार देखा जा चुका है और फैन्स को उनका यह अंदाज खूब पसंद भी आया था. इस डांस वीडियो को धनाश्री वर्मा ने 24 अक्तूबर, 2019 को रिलीज किया था. इस तरह इस सॉन्ग को लगभग साल भर हो गया और इस बीच धनाश्री वर्मा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हो चुका है।

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा डॉक्टर हैं. लेकिन वह पॉपुलर यूट्यूब और डांसर हैं और उनके 19 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. हाल ही में उनकी और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इसके अलावा दोनों अकसर एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button