मनोरंजन

टीवी एक्टर के घर NCB का छापा, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

टीवी एक्टर एजाज खान ड्रग्स के मामले में बुरी तरफ फंसते नजर आ रहे हैं. कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए एक्टर से एनसीबी की लंबी पूछताछ जारी है. पूछताछ भी ऐसी जहां पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं, कई सारी जानकारी निकलवाने की कवायद देखने को मिल रही है. अब इसी कड़ी में शुक्रवार को एनसीबी की तरफ से देर रात एक टीवी एक्टर के घर छापा मारा गया और भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप भी बरामद हुई

READ ALSO – एक्ट्रेस गौरी किशन हुईं कोरोना पॉजिटिव, पिछले एक हफ्ते से होम क्वारंटीन में है

. एनसीबी की देर रात छापेमारी खबर है कि एजाज से पूछताछ के बाद एनसीबी ने लोखनवाला अंधेरी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था. जानकारी मिलने के बाद उन्होंने देर रात उस टीवी एक्टर के घर हल्ला बोला और ड्रग्स बरामद किए. लेकिन ये मिशन आधा ही सफल हो पाया क्योंकि वो टीवी एक्टर मौके से फरार हो गया और उसके साथ रह रही विदेशी लड़की भी भागने में कामयाब रही. एनसीबी की माने तो इस टीवी एक्टर और उस विदेशी लड़की का ड्रग्स रैकेट में सक्रिय हाथ है और वे लंबे समय से उनकी तलाश में थे.

READ ALSO – एक्ट्रेस कांची सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई, भोपाल में अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए शूट कर रही थीं

एजाज से पूछताछ के बाद जो लीड मिली, उसी पर जांच को आगे बढ़ाते हुए इस रेड को अंजाम दिया गया. एजाज खान बुरा फंस गए एजाज खान की बात करें तो उन्हें कुछ दिन पहले एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी को शक था कि एजाज खान का ड्रग लॉर्ड फारूख बटाटा और उसके बेटे शादाब बटाटा के साथ करीबी रिश्ता था. वहीं दावा ये भी किया गया था कि एजाज इनके साथ मिलकर ड्रग्स के सिंडकेट में शामिल था.

READ ALSO – एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने वैक्सीन की पहली डोज ली, तस्वीर शेयर कर लिखी खास बातें

इसी वजह से गिरफ्तारी से पहले एजाज से घंटों सवाल-जवाब हुए और फिर कई जगह पर छापेमारी भी देखने को मिली. उस छापेमारी में ड्रग्स बरामद हुए या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है, लेकिन उसी छापेमारी के बाद एजाज गिरफ्तार हुआ.कोर्ट में पेश होंगे एजाज खान शनिवार को एनसीबी की तरफ से एजाज खान को कोर्ट में पेश किया जाना है. बता दे कि आज ही उनकी कस्टडी खत्म हो रही है, ऐसे में अब आगे की कार्रवाई कोर्ट के फैसले पर टिकी है. वैसे एनसीबी के तमाम दावों को एजाज की तरफ से हर मौके पर नकारा गया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि उनका ड्रग लॉर्ड फारूख बटाटा और उसके बेटे शादाब बटाटा से कोई कनेक्शन नहीं है.

आज सबसे ज्यादा पढ़े गए खबरों में से पढ़िए –

कोरोना के बढ़ते संक्रमण में छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं होंगी संचालित
परिणीति चोपड़ा की टॉपलेस फ़ोटो इंटरनेट पर हुई वायरल, फैंस फ़ोटो देख हुवे दीवाने
अपहरण कर किया रेप फिर दो दोस्तों से भी करवाया गैंगरेप, हो गई गर्भवती तो भगाया, मोहित निकला माहिद
डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस हुई हमलावर, बोली वादाखिलाफ़ी तो BJP सरकार की फ़ितरत है
मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां ली गई हिरासत में, छापेमारी से अफरा तफरी
जशपुर के जंगलों में चारो तरफ सिर्फ आग ही आग, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित
दो लुटेरी दुल्हनों ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार, सदमे से ससुर की मौत, लाखों के गहने जेवर लेकर हुवे फरार, दुल्हनों की खूबसूरती ने लगाया लाखों का चूना, जानें मामला
बांकी जलाशय में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश, युवक की मौत, शादीशुदा और एक बच्चे की मां है महिला
बहन को भाई से हुआ प्यार, कर ली शादी, गुस्साए परिजनों ने दी अनोखी सजा
लॉकडाउन ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में भी लगेगा लॉकडाउन, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेने का दिया अधिकार
छत्तीसगढ़ में बेकाबू हुआ कोरोना, आज कोरोना के 4617 नए मरीज, रायपुर से 1327, 25 लोगो की हुई मौत

Related Articles

Back to top button