मनोरंजन

पहले की तरह ‘हंगामा’ करने में नाकाम रही हंगामा 2, शिल्पा शेट्टी का कमबैक भी नहीं रहा ख़ास..   

बॉलीवुड। हंगामा 2 के प्रोमोशन के दौरान शिल्पा शेट्टी अपने हॉट ड्रेसेस और लुक्स से खूब हंगामा मचा रही थीं, शिल्पा के कमबैक की जबरदस्त चर्चा हो रही थी तभी अचानक राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंस गए और हंगामा कुछ ज्यादा ही सनसनीसेज हो गया । एक तरफ शिल्पा शेट्टी से पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही थी और उसी दौरान सोशल मीडिया पर शिल्पा ने शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब दर्शकों से हंगामा 2 देखने की अपील की। शिल्पा के इस पोस्ट से थोड़ा अचरज हुआ कि इस माहौल में भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे पोस्ट हो रहे हैं।  चलिए बात करें हंगामा 2 की तो ये एक सीक्वल फिल्म है। हंगामा 2003 में प्रियदर्शन ने बनाई थी। अक्षय खन्ना, परेश रावल और आफताब शिवदासानी ने दर्शकों को खूब हंसाया था लेकिन क्या हंगामा 2 मनोरंजक है ? क्या इसमे उसी स्तर की कॉमेडी है ? हमारा जवाब है नहीं। हंगामा 2 बहुत झेलाऊ और उबाऊ फिल्म है।  

Read also:- त्रिशाकर मधु वायरल MMS मामला, अब पोस्ट कर कहा फ़िल्म बना रही सभी का प्यार चाहिए तो लोगों ने किए गंदे कमेंट्स

  कहानी – हंगामा 2 शुरू होती है हिमाचल प्रदेश के के टॉय ट्रेन से । ट्रेन से वाणी कपूर ( प्रणिता सुभाष ) 2 साल की बच्ची के साथ उतरती है और कपूर साब ( आशुतोष राणा ) के घर पहुंचती है । वहां वो अपनी बेटी का पिता कपूर साब के बेटे आकाश कपूर ( मीजान जाफरी ) को बताती है। आकाश और वाणी कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे। आकाश ये तो मानता है कि वो वाणी से कभी प्यार करता था लेकिन बच्ची के पिता होने से साफ इंकार कर देता है। इसी बीच आकाश ने पिता ने अपने दोस्त बजाज की बेटी से उसकी शादी तय कर रखी है, ऐसे में मामला फंसाऊ बन जाता है। और हां कपूर साब के चार पोते पोतियां भी हैं, जो बहुत शैतान हैं ।

Read also:-फ़िल्म ‘XXX’ में दीपिका पादुकोण के को-स्टार पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

फिल्म में बच्चों को वो बार-बार डांटते फटकारते रहते हैं। दूसरी तरफ राधे श्याम तिवारी ( परेश रावल ) और उनकी हॉट एंड यंग दिखने वाली पत्नी अंजलि तिवारी ( शिल्पा शेट्टी ) की कहानी भी साथ चल रही है। राधे श्याम तिवारी हर वक्त अपनी खूबसूरत पत्नी पर शक रहता है। अंजलि छोटे-छोटे कपड़े पहनती है और राधे श्याम तिवारी अपनी खूबसूरत प पत्नी को दुनिया भर से छुपाने में लगा रहता है। अंजलि और आकाश एक ही ऑफिस में काम करते हैं । अंजलि आकाश की मदद वाणी के आरोपों को लेकर कर रही है। उनकी बातचीत से राधे श्याम तिवारी को ये शक हो जाता है कि अंजलि आकाश के मां बनने वाली है। ऐसे में माहौल बहुत कंफ्यूजन वाला बन जाता है

Related Articles

Back to top button