छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – हाई-लेवल मीटिंग के बाद जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, अब दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी

जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब रायपुर में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी. आप को बता दे कि नाईट कर्फ्यू और भी ज्यादा सख्त होगा. सार्वजनिक स्थानों पर घुमने वालों का मौके पर ही कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन होगा. टीएस सिंह ने प्रेस वार्ता में कही ये बात हाई लेवल मीटिंग में फ़िलहाल लॉकडाउन पर सहमति नहीं बन पाई है.

READ ALSO – जगदलपुर – नगर पालिक के एक ही वार्ड में निकले 72 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, अब कन्टेनमेंट जोन घोषित

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन पर डिसीजन जिला प्रशासन लेगा. हम महाराष्ट्र के बगल में हैं इसलिए वहां से ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हाई लेवल समीक्षा बैठक के बाद कहा कि समीक्षा की गई है. कल पॉजिटिविटी रेट 39 प्रतिशत मिला है. गाइडलाइन का पालन कराने पर बात हुई है. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई है.

Related Articles

Back to top button