मनोरंजन

कादर खान के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दूस का कनाडा में हुआ निधन

दिवंगत अभिनेता कादर खान के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दुस का कनाडा में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो कनाडा के एअरपोर्ट पर थे बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर काम किया करते थे. लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रहें. बता दे कि 81 साल की उम्र में कादर खान का निधन कनाडा में हो गया था

READ ALSO – साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

. जिसके बाद अब उनके परिवार से ये दुखद खबर सामने आई हैं. दरअसल अब्दुल कुद्दुस कादर खान की पहली पत्नी के बेटे हैं. अपने एक इंटरव्यू में कादर खान ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार ना करने का फैसला अपने बेटे अब्दुल के चलते ही लिया था. क्योंकि कई बार वो घर फटे कपड़ो में आता था. क्योंकि इस बात को लेकर उसकी दोस्तों से लड़ाई हो जाया करती थी.

READ ALSO – निया शर्मा ने सारा अली खान को चटाई फैशन गेम में धूल, एक जैसी ड्रेस में दिया तगड़ा कॉम्पिटिशन

लेकिन जब एक दिन वो घर लौटा तो उसके सिर पर चोट के निशान थे. जिससे परेशान होकर कादर खान ने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाना बंद कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार कदर की दूसरी पत्नी से दो बेटे है सरफराज और शाहनवाज. सरफराज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. वो तेरे नाम, मैंने दिल तुझको दिया और वांटेड जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Related Articles

Back to top button