छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – केंद्र सरकार ने जारी की 50 करोड रुपए की राशि छत्तीसगढ़ के इन 3 शहरों में लगाया जाएगा स्मॉग टावर

रायपुर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में स्मॉग टॉवर लगाया जाएगा। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर एयर प्यूरीफायर भी लगाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपए की राशि जारी किया है। बता दे कि रायपुर, दुर्ग और भिलाई में स्मॉग टॉवर लगाया जाएगा।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – न्यायालय में बिना मास्क लगाएं आने वाले लोगों पर नगर निगम और पुलिस टीम ने की कार्रवाई

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा था। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग ने रिपोर्ट भेजा था। जिसके बाद केंद्र ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए स्मॉग लगाने पर सहमति देते हुए 50 करोड़ की राशि जारी की है।

Related Articles

Back to top button