मनोरंजन

एक्ट्रेस आरती सिंह नें खरीदा अपना नया जीप, भाई कृष्णा और अभिषेक नें शेयर किया Video

बिग बॉस की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में नई कार खरीदी है। आरती के इस एचीवमेंट पर उनके भाई कृष्णा अभिषेक गदगद नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन की नई आलीशान कार का वीडियो अपने सोशल एकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ ही अपनी खुशी जाहिर की है।

created image in Instagram

उन्होंने वीडियो में ये भी बताया है कि इस कार को आरती ने खुद ही खरीदा है, भाई से एक पैसे की भी मदद नहीं ली है। वहीं इस वीडियो में दिख रहा है कि आरती की खुशी का भी ठिकाना नहीं है, वो अपने भाई के प्यार को बयान करती भी नजर आ रही हैं।

आप को बता दे की कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आरती की नई आलीशान जीप का एक वीडियो शेयर किया है। वो इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ये आरती की नई थार है, बधाई हो! कैसा लग रहा है नई गाड़ी लेकर?’ इस पर आरती कहती हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। कृष्णा कहते हैं खुद के पैसे से मुझसे एक रुपए नहीं लिए आरती ये सुनकर बोलती हैं लेकिन मैं बहुत लकी हूं कि मेरा भाई हमेशा मुझे पैंपर करता रहता है’।

कृष्णा मजाकिया अंदाज में कहते हैं अब ये गाड़ी में लेकर जाया करूंगा शूटिंग पर अब तू स्विफ्ट ही चलाना इस वीडियो को साझा करते हुए कृष्णा ने लिखा बधाई हो आरती नई कार के लिए। मैं बता नहीं सकता हूं कि मैं कितना खुश हुआ कि तुमने ये अपने दमपर खरीदी है, मुझसे एक पैसा लिए बिना। ये एक भाई के लिए गर्व की बात है, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे। ऐसे ही सेल्फ मेड रहना आरती। चलो अपनी भी एक और कार हो गई। असल में मैं ही इसे शूट पर ले जाऊंगा’।

देख यह वीडियो – https://www.instagram.com/p/CM6zMvLn5Vo/?igshid=fipc4qa423q6

Related Articles

Back to top button