समंदर से नहाकर निकली हिना खान ने दिखाई पीठ, यूजर्स ने किया ट्रोल बोले…

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिस लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया है। हर बार की तरह इस बार भी हिना खान पर कुछ यूजर्स बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने जमकर ट्रोल किया जाने लगा। कुछ लोगों ने जहां उन्हें धर्म की दुहाई दी और कहा कि आज जुम्मा है, कुछ तो शर्मा करो, वहीं कुछ यूजर्स ने उनका मजाक बनाते हुए कहा कि यह अक्षरा और नैतिक की बहू है, दे लो।

हिना खान ने अपनी जो ताजा तस्वीर शेयर की है, उसमें वह बिकिनी में अपनी न्यूड बैक यानी पीठ दिखा रही हैं। हिना की तस्वीर देखकर यही लगता है कि वह तस्वीर खींचवाने से ठीक पहले समंदर से नहाकर निकली हैं। हिना के तस्वीर शेयर करने भर की देर थी कि यूजर्स उस पर लाइक्स और कॉमेंट्स के साथ टूट पड़े। बहुत से यूजर्स ने जहां हिना की अदा पर दिल लुटाया है, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर दिया।

एक यूजर ने हिना की तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये है अक्षरा और नैतिक की बहू।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘या नहा लो या पिक बना लो, हाय की बच्ची।’ मही नाम की एक यूजर हिना की इस तस्वीर से कुछ ज्यादा ही खफा दिखी। उसने लिखा, ‘जुम्मा है आज एहसास नहीं है आपको अल्लाह से डरो। गिरी हुई औरत सारा जिस्म तो दिखा दिया अब क्या रह गया। बेशर्म औरत।’





