आयुष्मान खुराना ने खोले कुछ राज, बताया नाम डबल N और डबल R होने का कारण

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने रविवार को फादर्स डे पर एक पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में आयुष्मान खुराना के पिता पी. खुराना नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि आयुष्मान के पिता एक ज्योतिष हैं और आयुष्मान खुराना हमेशा ही अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता को देते रहे हैं. आज फादर्स डे के मौके पर इमोशनल पोस्ट लिखते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने नाम के पीछे का सीक्रेट बताया है.
पिता से मिला है ये अनुशासन
आयुष्मान खुराना ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके पिता हारमोनियम के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था. अब बड़े होकर खुद पर लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जातीं. ये हमें उन्हीं की वजह से मिला है. अनुशासन.’
https://www.instagram.com/p/CQUQX8GhJVN/?utm_source=ig_web_copy_link
बदली हुई है नाम की स्पेलिंग
अपनी इस पोस्ट के बाद आयुष्मान खुराना ने एक दिल वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है. बता दें कि आयु्ष्मान खुराना अपने नाम में डबल एन और डबल आर इस्तेमाल करते हैं. आयुष्मान के पिता ज्योतिष हैं और उन्होंने ने ही अपने बेटे को ऐसा करने की सलाह दी थी जिसे एक्टर आज तक मानते हैं.




