28 March 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 28 मार्च 2021 कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 28 मार्च 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में आज का राशिफल,
मेष राशि – किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा। बोलचाल पर संयम रखें। कारोबारी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। लेनदेन सावधानी से करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
वृषभ राशि – दिन सकारारात्मक रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की दिक्कतें दूर करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। कामकाज में उन्नति होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि – परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपका अधिक खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें। अनजान लोगों से सावधान रहें।
कर्क राशि – आपको आर्थिक लाभ होगा। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। आपको किसी प्रबुद्ध की मदद मिलेगी। पैतृक कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर होगा। खुशखबरी मिलेगी। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों को नई जानकारी मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में प्रगति होगी।
सिंह राशि – काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मुलाकात कर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने की कोशिश करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा।
कन्या राशि – आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें ।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। साझेदारी मेें काम शुरू कर सकते हैं। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि – मकान परिवर्तन कर सकते हैं। किसी मित्र से अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी को सलाह न दें। दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि – काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। परिजों के साथ घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक खर्च ज्यादा होगा। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। बिना वजह के किसी से बहस न करें। प्रभु की आराधना में मन लगाएं।
धनु राशि – आज आपकी किसी करीबी रिश्तेदार मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। फील्ड में कार्य करने वालों को नए मौके मिलेंगे। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। खर्च पर नियंत्रण होगा। विवाद से दूर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मकर राशि – कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कारोबार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। सेवा में ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। ज्यादा तनाव न लें। आपका किसी से विवाद हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि – आप बेहद शांत अनुभव करेंगे। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा।अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। गोपनीय बातें किसी के साथ शेयर न करें। विरोधियों पर नजर रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि – युवाओं को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिलेगी। अच्छा का दिन अच्छा बीतेगा। प्रबुद्ध वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे।



