शांति समिति की बैठक में अवैध शराब का मुद्दा उठा सेल्समेन द्वारा ही कोचियों को शराब देने की शिकायत
कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए होली शाँतीपूर्ण मनाने अपील की गई

कुश अग्रवाल पलारी – शुक्रवार को थाना परिसर में निरीक्षक सी आर चंद्रा के सयोजकत्व में शाँति समिति की बैठक आयोजित की गई। तहसीलदार हरिशँकर पैकरा ने कोरोना गाइडलाईन नियमो का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की है उन्होने होली में कार में चार लोग, मोटर सायकल में दो लोग ही बैठे तथा डीजे व अन्य समारोह पर प्रतिबँधित होने की जानकारी दी,जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द वर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा ने होली शाँतिपूर्वक व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।
बैठक में विभिन्न ग्रामो से आये सरपँचो ने गाँव गाँव में अवैध शराब बिक्री शराब भट्ठी के कर्मचारियों द्वारा कोचियो के माध्यम से बिकवाया जा रहा है जिससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है की शिकायत की गई, वही नागरिको ने शराब दुकान में तय किमत से अधिक अनाप शनाप दाम में शराब बिक्री की जा रही है इसका विरोध करने पर शराब दुकान के कर्मचारी झगड़ा पे उतारू हो जाते हैं वही वे शराब पीकर ड्यूटी करते उन्हे पुलिस का भी भय नही जिस पर कार्यवाही की मांग की गई है।
गाँव सतत पेट्रोलिँग करने की मांग की जिसपर थाना प्रभारी सी आर चंद्रा ने अवैध शराब की जानकारी होने पर लगातार कार्यवाही हो रहा है आगे भी कार्यवाही तेज करने की बात कही। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, डीएसपी बलौदाबाजार सिद्धार्थ बघेल, तहसीलदार हरिशँकर पैकरा, सरपँच सँघ अध्यक्ष चरणदास तेहरवँश, सरपँच गणेश शंकर जायसवाल, सुनहर साहू, बसंत जाँगड़े सहित आम नागरिक, पत्रकार, जनप्रतिनिधी तथा कोटवार उपस्थित थे।




