inh24देश विदेश

मोबाइल को लेकर छोटी बहन से हुई लड़ाई, बड़ी बहन ने कर ली खुदकुशी

मोबाइल को लेकर दो बहन आपस में उलझ गई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी बहन ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना मुंगेर के धरहरा थाना इलाके के पचरूखी गांव की है।

read also..1 अप्रैल से और पड़ेगी महंगाई की मार, कार – बाइक – दूध समेत ये चीजें होंगी महंगी

जहां मामूली विवाद में एक युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतक युवती की पहचान पचरुखी गांव के रहने वाले मुकेश सिंह की 16 साल की बेटी संध्या कुमारी के रुप में की गई है।

read also..प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी पर किया तेजाब से हमला, इलाज के दौरान मौत

मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि संध्या अपनी छोटी बहन साक्षी से मोबाइल की मांग की. इस दौरान दोनों के बीच हल्की नोंकझोंक हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर संध्या ने गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर घर के एक कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button