छत्तीसगढ़ – युवती ने वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगी ब्लैकमेल
रायपुर में फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। बता दें कि दो दिन पहले पीड़िता ने महिला के फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद अज्ञात लड़की ने वीडियो कॉल किया और पांच लाख रुपये की मांग की। सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
READ ALSO – विदेशों से छत्तीसगढ़ पहुंचा हेडेन गुज पक्षियों का झुंड, यहां देखने को मिलेगा आपको शानदार प्रवासी पक्षियों का नजारा
मिली जानकारी के अनुसार पंडरी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति को फेसबुक के जरिये एक एलेक्स कविता नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे इन्होंने एक्सेप्ट कर लिया. इसके बाद मैसेज के जरिये दोनों में बात होने लगी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने इनका व्हाट्सएप नम्बर भी ले लिया।
READ ALSO – जेल निरीक्षण समिति के द्वारा उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण
आरोपी ने फिर व्हाट्सएप के जरिये वीडियो कॉल कर उसे एडिट कर अश्लील वीडियो बना दिया. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने आकर इसकी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने धारा 384 और आईटी की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



