कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में ना सिर्फ कोरोना के 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं बल्कि इस साल पहली बार रिकॉर्ड 275 मौतें भी दर्ज हुई हैं। एक ही दिन में कोरोना से इतने लोगों की मौत का यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंगलवार को देशभर में नए केसों की संख्या भी 47,281 रही है, जो बीते साल 11 नवंबर के बाद किसी एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं. मौतों की बात करें तो बीते साल 30 दिसंबर के बाद पहली बार इतनी संख्या में लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।
मंगलवार को रिकॉर्ड मौत के मामले ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 30 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की वजह से 300 लोगों की मौत हो गई थी. बीते दो दिनों से तुलना करें तो मौतों के आंकड़े में यह बड़ा उछाल है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से 197 लोगों की मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 213 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा बैठे। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 134 मौतें हुई हैं। यह पिछले साल 20 नवंबर के बाद सूबे में कोरोना के चलते यह मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. तब महाराष्ट्र में 155 लोगों की मौत हुई थी।
बता दें की कल कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किये थे। बुलेटिन के अनुसार कल प्रदेश में कुल 1910 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी। वही 460 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 20 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई थी। बता दें कि अब प्रदेश में 10491 मरीज सक्रीय है।




