जशपुर – विश्व जल दिवस पर ढाई हजार लोगों को आयरन फ्री स्वच्छ पानी पिलाने बांटा गया वाटर फिल्टर
"हमर अँचरा" कार्यक्रम के "हमर फरी पानी" के अंतर्गत बांटा गया वाटर फिल्टर,. स्वच्छ पानी मुहैया कराने पर कोरवाओं ने किया प्रशासन का धन्यवाद

अजय सूर्यवंशी जशपुर – आज पूरी दुनिया में विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है लेकिन जशपुर में अलग तरीके से विश्व जल दिवस मनाया गया।जशपुर में हमर अँचरा कार्यक्रम के तहत हजारों गरीब आदिवासियों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए वाटर फिल्टर बांटा गया और ये वाटर फिल्टर खरीदकर नहीं बल्कि क्राउड फंडिंग के जरिये इकट्ठे किये गए।वाटर फिल्टर पाकर आदिवासीयों के चेहरे खिल गए।
जशपुर जिले के पहुंचविहीन और दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष संरक्षित जनजाति के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं और दूरस्थ क्षेत्रो में निवास करने की वजह से आज भी कई जगहों पर गाड़ियां नहीं पहुँच पाती जिसकी वजह से कई इलाकों में हैंडपम्प अभी भी नहीं है और आदिवासियों समेत अन्य वर्ग के लोग आज भी साफ पानी के लिए मोहताज हैं।
इन्ही लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से हमर अँचरा कार्यक्रम के तहत आज विश्व जल दिवस पर ढाई हजार कोरवा परिवारों के अलावा अन्य जरूरतमंद लोगों को वाटर फिल्टर बांटा गया।बगीचा विकासखण्ड में 10 जगहों पर कैंप लगाकर वाटर फिल्टर बांटा गया ताकि जिन लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाता उन लोगों को साफ पानी मुहैया हो पाए।इस वाटर फिल्टर को प्रशासन ने खरीदकर नहीं बल्कि क्राउड फंडिंग के जरिये जनसहयोग से बांटा है दरअसल हमर अँचरा कार्यक्रम बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर की पहल पर जनसहयोग से जनसेवा के लिए 11 बिन्दूओं पर काम किया जाना है उसी के तहत “हमर फरी पानी” के अंतर्गत आज बगीचा विकासखण्ड में ढाई हजार लोगों वाटर फिल्टर बांटा गया।अब तक नदी नाले का पानी पीने वाले ग्रामीण अब वाटर फिल्टर का पानी पियेंगे।इस अवसर पर कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर, सीईओ विनोद सिंह,जनपद अध्यक्ष जगन राम, बगीचा तहसीलदार डॉ टी डी मरकाम, सन्ना तहसीलदार उदय राज सिंह,कार्यक्रम अधिकारी तरुण सिंह, एसडीओ अजीत जायसवाल, मंडल संयोजक बसंत गृही, समेत हजारों की संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।



