जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। स्थानीय लोगों से घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की अपील की जा रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक टीम तैयार की गई। सुरक्षाबलों ने जब मनिहाल गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन आतंकियों ने फायरिंग जारी रखी. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
read also..पत्नी के ऊपर पति को था शक तो हैवानियत की हदें कर दी पार,पत्नी के प्राइवेट के साथ किया ये गंदा काम
इससे पहले जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराने की पुष्टि की है। यह एनकाउंटर अनंतनाग के श्रीगुफवारा के शालगुल वन क्षेत्र में हुआ है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है. आज सुबह पुलिस को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
read also..सब्जी का पौधा उखाड़ने पर खौफनाक सजा, 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने जिंदा जलाया
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के शालगुल वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में आज सुबह सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी। इस विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेराबंदी शुरू की. जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आंतकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि श्रीगुफ्वारा, अनंतनाग के शालगुल वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है. पुलिस और सेना अपना काम रही है।



