inh24राशिफल - अध्यात्म

25 November 2020 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशाये, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 25 नवंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 25 November 2020 : आज दिन बुधवार 25 नवंबर 2020 को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi www.wordpress-838525-2889080.cloudwaysapps.com) कैसा रहेगा। ( 25 नवंबर 2020 का राशिफल )

मेष – आज का दिन खुशनुमा रहेगा। ज्यादातर जिम्मेदारियां पूरी होने से आप आज बेहद फ्री महसूस करेंगे। व्यवसायिक अड़चनें दूर होंगी। रिश्तेदारों से चला आ रहा पुराना मतभेद दूर हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

वृषभ – अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों का तल्ख रवैया आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। विवाद से दूर रहें।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 1829 नए मरीज, रायपुर से 220, जानिए अन्य जिलों का हाल

मिथुन – आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। कामकाज आगे बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी कार्य न टालें। आलस्य करने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क – आज विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी पार्टी में शामिल होंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। मकान आदि से जुड़े कार्य पूरे होंगे। किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार काे लेकर नया प्लान बना सकते हैं। शुभ सूचना मिलेगी।

यह भी पढ़ें – राज्य में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां प्रगति पर

सिंह – आज किसी से झगड़ा हो सकता है। सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहें। कानून मामले में फंस सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। छात्रों को आज लाभ होगा। पुरानी रूकी हुई रकम वसूल कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें।

कन्या – सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। ज्यादा क्रोध करने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। परिवार की मदद से आपकी समस्या दूर होगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें –1 दिसंबर 2020 से बदलने वाले हैं ये नियम जिससे आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

तुला – आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। सगे संंबंधियों से मुलाकात के दौरान शुभ सूचना मिलेगी। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा। बाहरी सामान खाने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। संतानपक्ष की जरूरतें पूरी करेंगे।

वृश्चिक – विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। खुशखबरी मिलेग। उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में संतरा खाने के हैं ये 9 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ, बस ये 4 लोग भूलकर भी न करें सेवन

धनु – आज आपके सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। दिनभर भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता के कारण परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। आफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे। किसी कुछ मतभेद हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। नशापान सहित दूसरे व्यसनों से दूर रहें।

मकर – आज व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अफसर आपकी सराहना करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी। नया काम आपको लाभ देगा। देर रात तक जागने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – वजन घटाने के साथ स्किन भी ग्लोइंग बनाता है गर्म नींबू पानी, जानें रोजाना सुबह खाली पेट पीने के फायदे

कुंभ – वाहन चलाते समय सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अपरिचितों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। आप अपने कौशल से जिम्मेदारी पूरी करेंगे। रिश्तेदारों से आत्मीय चर्चा हो सकती है। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

मीन – आपको आज धन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कार्य से दूसरे शहर जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। चर्चा के दौरान जरूरी जानकारी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। अधिक काम से थकान देगा। सावधानी रखें।

Related Articles

Back to top button