छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – कंटेनमेंट जोन बनाकर लॉकडाउन की तैयारी! रायपुर में कंटेनमेंट जोन बनाने के दिये निर्देश
राजधानी रायपुर में कोरोना बेकाबू हालात में पहुंच गया है। 48 घंटे में सिर्फ रायपुर में 600 के करीब मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़े आंकड़ों ने सरकार को भी चिंता में डाल लिया है। ऐसे में अब लॉकडाउन की आशंकाएं फिर से गहराने लगी है। हालांकि अगर राजधानी में लॉकडाउन के हालात बने भी तो उसका स्वरूप बदला होगा। जानकारी के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी कंटेनमेंट जोन बनाकर लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है। पर इस बात का फैसला तो सरकार करेगी!
read also..कवर्धा – नाबालिग की लाश जली अवस्था मे मिलने से फैली सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप
कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने कहा, ऐसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर ऐसे इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने को भी कहा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आंकड़ों के आधार पर बताया, रायपुर शहर के अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, समता कॉलोनी, रामकुन्ड, डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर तथा रायपुर जैसे क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बताया गया, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।




