छत्तीसगढ़
रायपुर – तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी टककर, इलाज के दौरान मौत
रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी ठोकर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा थाना क्षेत्र में बाइक क्रमांक सीजी 04 एमवाय 6185 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे फागुदास मानिकपुरी 60 वर्ष को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।
इस घटना में बुजुर्ग को गंभीर चोट लगने पर रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले को जाँच में लिया है।
read also..छत्तीसगढ़ – शहीद पार्क के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी



