जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, इलाके में दहशत
उत्तर प्रदेश में जहरीली अवैध शराब का धंधा बढ़ता जा रहा है और इसे पीने से हो रही मौतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला प्रयागराज जिले से सामने आया है. जहां बीते दो दिन में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों को मौत हो गई है। जिले के हंडिया तहसील के बहादुरपुर ब्लॉक में आसपास के कई गांवों में जहरीली शराब से यह मौतें हुई हैं। बताया जा रहा है कि इन गांवों में सोमवार रात तक 5 लोगों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हुई तो मंगलवार को 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इन लोगों से मौत से इलाके में दहशत फैली हुई है।
read also..छत्तीसगढ़ – शर्मसार हुए रिश्ते, बेटे ने ही किया सौतेली मां का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तक प्रयागराज जिले के बींदा गांव में 4 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में छोटेलाल कनौजिया, संग्राम पट्टी के रामजी, पर्वतपट्टी के सूबेदार यादव और मंडुआडीह के कल्लू कनौजिया शामिल हैं। इससे पहले सोमवार रात तक बींदा गांव में अजय कुमार गुप्ता, खदेरू कनौजिया, सराय मंसूर के विमल कुमार, संग्राम पट्टी के शोभनाथ, दुसौती की सुशीला की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी।
read also..सरगुजा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी, इस वजह से मां बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन जहरीली शराब से लोगों की मौत होने की बात से इनकार करता रहा है. प्रयागराज गंगापार एसपी धवल जैसवाल ने जहरीली शराब से लोगों की मौत नहीं होने की बात कही थी। जबकि सभी लोगों मौतों की वजह बीमारी और अलग अलग बताई गई थी। पीड़ित परिजनों ने चीख-चीखकर लोगों की जहरीली शराब को मौत होने का दावा किया. इसके अलावा डॉक्टरों ने भी जहरीली मिथाइल अल्कोहल को मौतों की वजह बताया।
read also..कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के 25 जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू
फिलहाल जहरीली शराब से मौतों को खारिज करने वाला प्रशासनिक अमला बैकफुट पर आ चुका है। प्रयागराज के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की. एडीएम प्रशासन और एसपी गंगापार की 2 सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करेगी।



