छत्तीसगढ़ कांग्रेस का राजीव भवन इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल एक नोटिस सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जो कि वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट के पास से रिलेटेड चस्पा किया गया है। यूं तो चुनावी मौसम में टिकट के आवंटन के लिए मारामारी लगती है और कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आता है पर इस बार क्रिकेट मैच देखने वाले कार्यकर्ता शायद लगातार राजीव भवन से संपर्क कर रहे थे जिसको लेकर नोटिस चस्पा किया गया है।

आपको बता दें कि रायपुर में इस समय रोड सेफ्टी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है जिसमें देश के महान खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं जिसके टिकट पाने को लोग उतावले हैं ऐसे में राजीव भवन में यह बोर्ड चस्पा किया जाना स्वाभाविक रूप से संभव है।



