लाइफस्टाइल

आखिर शराब पीने के बाद आदमी क्यों बात करता है अंग्रेजी में, जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

वैसे तो शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है पर क्या कभी आपने सोचा है कि लोग शराब पीने के बाद फराटे दार अंग्रेजी में कैसे बात करने लग जाते हैं आज हम आपको एक शोध की रिपोर्ट का खुलासा कर रहे हैं ।

दरअसल शराब पीने के बाद अचानक से लोग अंग्रेजी में बात करने लग जाते हैं. लोग पूरे आत्मविश्वास में आकर अंग्रेजी में फर्राटेदार बोलना शुरू कर देते हैं. उसके बाद वे हर सवाल का जवाब भी अंग्रेजी में ही देना पसंद करते हैं. आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, लोगों की इस हरकत के पीछे वैज्ञानिक कारण है. एक शोध में लोगों के इस सवाल का जवाब मिल गया है।

बढ़ जाता है कॉन्फिडेंस

साइंस मैगजीन’जर्नल ऑफ साइकोफार्माकोलॉजी’ में छपी एक शोध के मुताबिक शराब के 1-2 पेग लेने के बाद कुछ लोगों की नर्वसनेस खत्म हो जाती है. वे आत्मविश्वास से लबरेज होकर उस दूसरी भाषा में बात करने लग जाते है जिनमें सामान्य समय में वे हिचकिचाहट महसूस करते हैं। भारत की बात करें तो शराब पीने के बाद कई लोग फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने लग जाते हैं।

शोध के मुताबिक शराब पीने से लोगों की याद्दाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ता है इस दौरान कुछ लोगों की पर्सनालिटी बिल्कुल बदल जाती है और उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। अक्सर ऐसा होते ही वे उन चीजों पर फोकस करने लगते हैं जिन्हें होश में करने में वे हिचकिचाते हैं। शोध के मुताबिक शराब पीने के बाद अंग्रेजी बोलने की क्षमता में अभूतपूर्व परिवर्तन आता है।

Related Articles

Back to top button