छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव, व्यापारियों के उत्साह के चलते वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त, मतदान सफलता पूर्वक सम्पन्न

राजनांदगांव — शहर के उदयाचल परिसर  में प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव माने जाने वाले  चेंबर ऑफ कॉमर्स का मतदान सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें व्यापारियों के उत्साह के चलते वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक चले इस मतदान में 94 फ़ीसदी वोट ने चुनाव को और भी रोचक बना दिया हालात यह रहा कि पिछले साल जहां करीब 80 फ़ीसदी जिले का वोटिंग था वह बढ़कर इस बार 94 फ़ीसदी तक पहुंच गया व्यापारी वर्ग वोटिंग करने बेधड़क घरों से निकलकर सामने आए।वही पहली बार जिले में चेंबर चुनाव की वोटिंग हुई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वधान में तीसरे चरण के चेंबर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ शहर के उदयाचल भवन में शाम 5:00 बजे वोटिंग के बाद तगड़ी देखरेख में मतदान पेटी रायपुर भेजी गई। आगामी 21 मार्च को वोटों की गिनती होगी। कवर्धा बालोद और राजनांदगांव के व्यापारियों ने चेंबर चुनाव के लिए  मतदान किया है।

राजनांदगांव में प्रत्याशियों को जिताने के लिए वोटरों में जरूर जुनून दिखा लेकिन बालोद और कवर्धा में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद पर प्रत्याशी नहीं होने के चलते वहां के वोटरों ने वोटिंग करने में रुचि नहीं दिखाई यही कारण है कि कवर्धा में जहां आधे वोटर सामने आए वही बालोतरा की 75% वोटरों ने वोटिंग में रुचि दिखाई है ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री व कोषाध्यक्ष को गहरी खाई से गुजरना पड़ेगा।

वोटिंग के दौरान दोनों पैनल के प्रत्याशी परिसर के बाहर डटे रहे जहां जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी वोटरों से वोटिंग की अपील के साथ बेहतर कार्य करने की बात कहते रहे वही एकता पेनल के प्रत्याशी वोटरों को अपने पुराने कार्यकाल की दुहाई देते नजर आए पहली बार जिला स्तर पर आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया में व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी , महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बराडिया एवं प्रदेश मंत्री राजा माखीजा उमीदवार मैदान में है वही एकता पैनल से प्रदेश अध्यक्ष के लिए योगेश अग्रवाल प्रदेश महामंत्री राजेश वासवानी कोषाध्यक्ष के लिए निकेश बरडिया और प्रदेश उपाध्यक्ष हसमुख  भाई रायचा और प्रदेश मंत्री के लिए अमर लालवानी मैदान में है।दोनों ही पैनल जीत के दावे कर रहे है।

Related Articles

Back to top button