inh24छत्तीसगढ़

धमतरी में NH पर भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, ड्राइवर कंडक्टर की मौत, देर रात की घटना

राजा साहू धमतरी ब्रेकिंग – धमतरी के पास नेशनल हाइवे में एक बार फिर बड़ा हादसा हुवा है। मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई है। हादसे में ड्राईवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए हैं। दुर्ग से कोंटा की ओर बस जा रही थी तभी खड्डे में चक्का घुस जाने से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। देर रात नेशनल हाइवे स्थित सम्बलपुर के पास यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस पायल ट्रैवल्स की है। घायलों का ईलाज जिला अस्पताल धमतरी में जारी है अर्जुनी पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button