inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सड़क किनारे फॉरेस्ट के डिप्टी रेंजर की लाश मिलने से फैली सनसनी, मामला संदिग्ध

कोरबा में सड़क किनारे फॉरेस्ट के डिप्टी रेंजर की लाश रविवार को संदिग्ध अवस्था में मिली है। मृतक का नाम कंचराम पाटले (58) बताया जा रहा है। बता दें कि कंचराम पाटले कटघोरा वनमण्डल के उत्पादन डिपो कसनिया में पदस्थ था।

मृतक वनमण्डल के परिसर में निवास करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वे अपने मकान से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन आज सुबह उनका शव बेरियर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। इसकी सूचना 112 को दी गई। प्राथमिक परीक्षण में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है और जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button