लाइफस्टाइल

गर्मियों में खान पान का रखें विशेष ध्यान, शामिल करें इन फलों को दिनचर्या में तो नही होगी शरीर में पानी की कमी

गर्मी में अक्सर खाने का मन नहीं करता केवल प्यास लगती है और यह प्यास ऐसा नहीं है की कुछ समय के लिए लगती है यह आपको कही भी और कैसे भी हालात में लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकी गर्मी में शरीर के पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं ऐसे फल सब्‍जियों के बारे में जो आपको तरोताजा, सेहतमंद और फिट तो रखेंगे ही साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी दूर करेंगे।

गर्मीयों में खान पान का सेहत पर बहुत असर पड़ता है और जरा सी लापरवाही से सेहत पर बहुत नुकसान पड़ सकता है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन हो जाता है और विटामिन, मिनरल्स की कमी होने लगती है। आपको आज बताएंगे कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में जो गर्मी के दिन में आपको बहुत मदद करेगा।

तरबूज गर्मियों शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें पानी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। तरबूज में विटामिन्स भी पाये जाते है।

इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता, यह आखों के लिए भी उपयोगी होता है। गर्मियों में भरपूर तरावट के लिए हर दिन एक प्लेट तरबूज जरूर खाएं, लेकिन तरबूज खाने के साथ पानी न पिएं।

खरबूज गर्मी के मौसम के लिए सबसे अच्छे फलों में एक माना जाता है। ध्यान रहे खरबूजे के साथ पानी नहीं पीएं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम होता है।

आपको बता दें कि इसमें मौजूद फॉलिक एसिड गर्भवती महिलाओं और बच्चे को स्वस्थ रखता है। यह थकान कम करता है और अनिद्रा की समस्या में भी लाभदायक है।

संतरा की तासीर ठंडी होती है, इसमें थिआमिन, फोलटे (विटामिन बी होता है, जो कोशिकाओं के विकास में मदद करता है), विटामिन सी, बेटाकारोनेट से भरपूर होता है। इसके साथ ही, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इसमें मौजूद फाइबर फायदेमंद रहते हैं।

Related Articles

Back to top button