रायपुर – 6 शिक्षक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कप
राजधानी रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड के अंतर्गत माना क्षेत्र के कुछ स्कूलों के 6 शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए है। सभी होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे है। ये शिक्षक एक अन्य शिक्षक के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शरीक हुए थे।
read also..दादा के खाते से नाती ने उड़ाए साढ़े चार लाख, सरगुजा में नाती का हैरत अंगेज कारनामा
मिली जानकारी के अनुसार माना क्षेत्र के कुछ स्कूलों के शिक्षकों को साथी शिक्षक के परिवार में आयोजित शादी समारोह में जाना भारी पड़ गया. 6 शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए है. इनमे वे शिक्षक भी शामिल है, जिनके घर शादी थी। शिक्षकों के संक्रमित होने की खबर से स्कूल में हड़कंप मच गया। अन्य शिक्षक एवं बच्चे तनाव में आ गए है. सबसे ज्यादा परेशान 10 वी और 12वी के बच्चे है. शिक्षकों के संक्रमित होने के बाद भी स्कूल को सेनिटाइज नहीं किया गया है।




