छत्तीसगढ़

विद्यालय रुद्री में अटल टिंकरिंग लैब का हुआ शुभारंभ, स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल सराहनीय – खूबलाल ध्रुव

राजा साहू धमतरी- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पहुँचे सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके द्वारा बनाया गए मॉडल की सराहना की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य जी जिला पंचायत सीईओ,जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच जी ने फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने लैब के उद्घाटन के पश्चात छात्र- छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए मॉडल का विजिट किया। छात्र छात्राओं के हौसले को बढ़ाते हुए बनाए गए मॉडल की सराहना की।डिजिटल इंडिया के तहत छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर चुका है। यही वजह है कि हर साल शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय रुद्री के छात्र छात्राओं का रिजल्ट काफी बेहतर होता है। जिला पंचायत सदस्य खुलबलाल ध्रुव ने इसकी सराहना किया। और छात्र-छात्रोंओ को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button