छत्तीसगढ़
राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन में भारत शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा
राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन में भारत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। राज्य शासन ने पृथक से कोई दिशा निर्देश नही जारी किए हैं।
भारत शासन के दिशा निर्देश के अनुसार हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड 19 का निःशुल्क टीका लग रहा है और यदि वे प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं तो उन्हे शुल्क देना होगा। इसीलिए उनसे शासकीय केन्द्रों में आकर टीका लगाने कहा जा रहा ताकि उन्हे शुल्क न देना पड़े।




