inh24देश विदेश

इंडिगो की फ्लाईट में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से यात्रियों में हड़कंप

कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में कई जगहों पर वापसी कर रहा है देश में कई जगहों पर अचानक से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. ताजा मामला दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट का है जहां एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अचानक से हड़कंप मच गया है। बीती रात एक यात्री जिसने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट विमान में बैठने के बाद आई जिसमें वो यात्री कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। अचानक से विमान में कोरोना पॉजीटिव यात्री के पाये जाने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

read also..रेल्वे ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत, हो गए तीन गुना ज्यादा, आम आदमी महंगाई से वैसे ही त्रस्त

आपको बता दें कि उस यात्री ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी विमान के क्रू मेंबर्स को बताई लेकिन तब तक इंडिगों की फ्लाईट दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भर चुका था। मामले को गंभीर होता देखते हुए जहाज को बीच में पुणे की उड़ान रद्द करते हुए वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होना पड़ा, और सभी यात्रियों को फिर से विमान से उतारा गया और कोरोना पॉजीटिव मरीज को अस्पताल भेजा गया. फ्लाईट को सैनिटाइज करने के बाद वापस पुणे के लिए उड़ान भरी।

Related Articles

Back to top button