inh24देश विदेश

रेल्वे ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत, हो गए तीन गुना ज्यादा, आम आदमी महंगाई से वैसे ही त्रस्त

राजधानी दिल्ली के अलग अलग रेलवे स्टेशनों पर आज से प्लेटफॉर्म टिकट महंगा

बढ़ती कीमतों ने जहां आम आदमी के घर का बजट पहले से ही बिगाड़ रखा है, अब भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट भी महंगा कर दिया है। राजधानी दिल्ली के अलग अलग रेलवे स्टेशनों पर आज से प्लेटफॉर्म टिकट महंगा कर दिया गया है. आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से एक साल पहले प्लेटफॉर्म टिकट की सेवा बंद पड़ी थी, जिसे आज से शुरू किया गया है।

Read Also – अब ड्राइविंग लाइसेंस और इन 18 कामों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तर, घर बैठे बनवाएं अब इस तरह

जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा रेलवे ने लोकल किरायों में भी बढ़ोतर कर दी है. इसे भी 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है. यानी अगर आप दिल्ली से गाजियाबाद सफर करते हैं तो आपको 10 रुपये की जगह 30 रुपये देना होगा. प्लेटफॉर्म टिकट महंगा करने के पीछे रेलवे का तर्क है कि कोरोना महामारी के बीच स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए ये फैसला लिया गया है. राजधानी दिल्ली में प्लेटफॉर्म टिकट के नए रेट आज यानी 5 मार्च से लागू हो हुए हैं।

Read Also – आर्केष्ट्रा में नाचने वाली नाबालिग हुई गर्भवती, सेक्स रैकेट चलाने के अंदेशे से मचा हड़कंप

आपको बता दें कि सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), दादर और लोकमान्य तिलक टर्निमस और ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी रोड स्टेशनों पर प्‍लेटफॉर्म टिकटों की कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी है. ये वो स्टेशन हैं जहां पर यात्रियों की संख्या आमतौर पर भी ज्यादा होती है. इसके पहले मार्च 2020 में भी कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट का दाम बढ़ाने का फैसला किया था. सेंट्रल रेलवे ने मुंबई, पुणे, भुसावल और सोलापुर डिवीजन्‍स में प्‍लेटफॉर्म टिकटों के दाम 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिए थे।

Read Also – गुड़हल के कई हैं चमत्कारी लाभ, रूसी, कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह में हैं रामबाण, जानें फायदे

इसके पीछे रेलवे का कहना है कि स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना हमारी जिम्मेदारी है. ये एक टेम्पररी कदम है जो यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. लोगों की ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशनों पर न आए, इसलिए समय समय पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए जाते रहे हैं, ऐसा सिर्फ कुछ समय के लिए किया जाता है, इसमें कुछ भी नया नहीं है।

Related Articles

Back to top button