खेल जगत

क्या जसप्रीत बुमराह करने वाले हैं साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन से शादी, जानें क्या है अपडेट

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ( JAsprit Bumrah) इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से छुट्टी मांगी थी।

Read Als0 – आर्केष्ट्रा में नाचने वाली नाबालिग हुई गर्भवती, सेक्स रैकेट चलाने के अंदेशे से मचा हड़कंप

बता दें कि बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले कहा था कि बुमराह निजी कारणों के चलते चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। दरअसल बुमराह की छुट्टी के कुछ दिन बाद ही अनुपमा (Anupama Parameswaran) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी हॉलीडे टू मी!’ उनकी इस पोस्ट के बाद से ही लोग कयास लगा रहे हैं कि बुमराह और अनुपमा शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों के डेट की खबरें पहले भी मीडिया में आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुद इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

Read Als0 – चार लड़कों संग भागी थी युवती, किससे करे शादी ये नही हो पा रहा था तय फिर ऐसे हुवा फैसला

दरअसल बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी ली है और वह इस सप्ताह शादी करने जा रहे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एएनआई से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि भी की। बुमराह शादी किससे कर रहे हैं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) से बुमराह शादी करने वाले हैं।

Read Als0 –IND VS END – चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 24-1, पहली पारी में 181 रन पीछे

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था और दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था, तीसरे टेस्ट के लिए उनकी फिर से टीम में वापसी हुई। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी आराम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button