फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, आम आदमी हुवा महंगाई से त्रस्त
देश की जनता जहाँ बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से परेशान है तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ कर आम जनता की परेशानी का सबब बन रहे है। सिर्फ फरवरी महीने की बात करे तो इस महीने में तीसरी बार सिलेंडर के दाम बढे है। यानी अब आपकी थाली भी महंगी होने वाली है। इससे पहले सिलेंडर के दाम फरवरी माह में कई बार बढ़ चुके है।
Read Also – बढ़त के साथ खुला शेयर बाज़ार, Sensex 767 अंक तो Nifty भी 14,756 के पास
आपको बतादें कि 1 दिसंबर को 14.2 किग्रा वाला सिलेंडर का दाम 594 रुपये था फिर इसको बढ़ा कर 644 कर दिया गया और 15 दिसंबर को ही ये और बढ़ कर 694 रुपये पहुँच गया मतलब महज़ 15 दिनों में ही यह 100 मंहगा हुआ। जनवरी में ये स्थिर था और फिर एक बार फिर ये फरवरी में बढ़ना शुरू हुआ।
Read Also – सन्डेकीचकल्लस – बूढ़ापारा, सदर और गोलबाजार, कभी गहने नहीं दवा बाजार के रूप में पहचान थी सदर की ( भाग – 2 )
वहीं 4 फरवरी की सुबह इसके दाम को बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया फिर 14 फरवरी को इसके दाम 769 कर दिए गए 25 फरवरी को दाम बढ़कर 794 रुपये हो गए और आज एक बार फिर इसमें 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है और अब दाम बढ़कर 819 रुपये हो चुका है।

