लाइफस्टाइल

दाल में सही होना चाहिए इस तरह का तड़का तो जायका होगा भरपूर, जानें

कई बार सही तड़का न लगने पर दाल एकदम बेस्वाद हो जाती है। ऐसे में दाल में तड़का लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको दाल में तड़का लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं दाल में तड़का लगाने का तरीका।
सामग्री
घी – 2 बड़े चम्मच
हींग – चुटकीभर
जीरा -1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च – 2-3
हरी मिर्च (कटी हुई) 2-3 कलियां
लहसुन (कटी हुई) – 4-5
प्याज (बारीक कटा हुआ) – आधा
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) – आधा चम्मच

बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करके इसमें जीरा डालकर तड़काएं।
इसके बाद इसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद इसमें लाल मिर्च और हींग डालकर चलाते हुए पका लें।
इसके बाद इसमें धनियापत्ती डालें और गैस बंद कर दें।
तैयार तड़के को दाल में डालकर ढक दें।

Related Articles

Back to top button