सोनू केदार अम्बिकापुर – बीमार बच्चो के लिए अमोकससीलिन दवा एंटी बायोटिक के तौर पर दी जाती है और इस बार भी ये दवा अलग अलग अस्पतालों में सप्लाई की गई थी जिसके तहत सरगुजा के जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी सप्लाई नही की गई थी।
बता दें कि मेडिकल कालेज अस्पताल में करीब 600 नग दवा की सप्लाई पूर्व में हुई थी जिसमे से 442 नग दवा बच्चो को दे भी दी गई मगर अब सीजीएमएससी से बैच नम्बर एमएपी 9014 की दवा वापस मंगाने के लिए सीएमएचओ और मेडिकल सुपरिटेंडेंट पत्र जारी किया गया है जिससे हड़कंप मच गया है।
सरगुजा जिले में जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी सप्लाई नहीं की गई है मगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने दवा ओपीडी से वापस मंगा कर इसे वापस भेजने की तैयारी कर ली है। पूरे मामले में CMHO ही मानते हैं कि अमानत दवा का उपयोग नहीं होना चाहिए इधर मेडिकल सुप्रिडेंट इस बीच की दवा को वापस मंगा कर इसे भेजने की बात कही है। बड़ा सवाल यह है कि जब दवा अमानत थी तो आखिर इसकी सप्लाई कैसे हो गई और जिन बच्चों को दवा दी गई है उसमें इस दवा का साइड इफेक्ट होता है तो आखिर इसका जवाबदार कौन होगा।



