नारायणपुर जिले इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में DRG के एक जवान की घायल होने की खबर है। दूसरी ओर नक्सलियों ने महिला पर हो रहे अपराध को लेकर चिंता जताई है। वहीं बढ़ते अपराध के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है।
read also – कृषि के नवीन तकनीकों के प्रयोग से आत्मनिर्भर हो रहे हैं बस्तर के किसान
बताया जा रहा है कि बैनर पोस्टर के जरिए नक्सलियों ने 8 मार्च को महिला दिवस मनाए जाने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बड़ी संख्या में 8 मार्च को महिला दिवस मनाने के लिए बैनर और पर्चें फेंके है। नक्सलियों ने गेड़गांव, बेलोंडी, सोड़े, सेमर में पर्चे फेंके है। किसकोड़ो एरिया कमेटी और उत्तर बस्तर डिवीजन ने यह पर्चे और बैनर जारी किए हैं।




