
राजनांदगांव शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, वही गार्डन में भी कुत्तों का जमावड़ा लग रहा है जिससे सैर सपाटा करने वाले बच्चे बुजुर्ग सहित सभी को खतरे का अंदेशा बना हुआ है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – मादा तेंदुए का शव हुआ बरामद अवैध शिकार की आशंका वन विभाग में मचा हड़कंप
राजनंदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है कुछ क्षेत्रों में रात होते ही कुत्ते हिंसक हो जाते हैं तो कुछ जगहों पर दिन व रात कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। राजनांदगांव शहर के रानी सागर स्थित चौपाटी में भी कुत्तों का आतंक जारी है यहां आवारा कुत्ते घुस आते हैं तो वहीं कई लोग अपने पालतू कुत्तों को भी घुमाने लोग गार्डन के भीतर ले आते हैं, जहां कुत्ते गंदगी करते हैं और आम लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। गार्डन में बच्चे बूढ़े सहित सभी वर्ग के लोग सैर सपाटा के लिए पहुंचते हैं ऐसे में गार्डन के भीतर तक इन श्वानों को प्रवेश मिलने से कभी भी श्वानों के द्वारा काटे जाने का अंदेशा बना हुआ है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – बलात्कार कांड में फंसे IAS का निलंबन समाप्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
बता दें कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आवारा श्वानों की दहशत फैली हुई है। रात होते ही श्वान अपना आतंक मचाना शुरू कर देते हैं और आम राहगीरों पर झपट पड़ते हैं कभी उनकी गाड़ियों के पीछे दौड़ते हैं तो कभी राहगीरों को काटकर घायल भी कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व आवारा कुत्तो को पकड़ने नसबंदी अभियान चला गया था इसके बाद नगर निगम का इस ओर ध्यान नहीं है। जिससे शहर में लगातार आवारा श्वान की फौज तैयार हो गई है। जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल भी बन रहा है।




