छत्तीसगढ़ – बारात लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगो की मौत

कोरबा – बारात ले जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
read also..छत्तीसगढ़ – मादा तेंदुए का शव हुआ बरामद अवैध शिकार की आशंका वन विभाग में मचा हड़कंप
घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर लेंगा की है। मंगलवार की शाम 18 बारातियों से भरी एक ऑटो रामपुर लेंगा से सिंदूरगढ़ जाने के लिये निकली थी। इस दौरान धवलपुर के पास ढ़लान में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं ऑटो सवार 15 बराती घायल हो गये। सभी घायलों का इजाज के लिए कटघोरा अस्पताल में लाया गया है। यहां पर सभी का उपचार जारी है।
इस दर्दनाक घटना में जिनकी मौत हुई है, उनमें ऑटो ड्राइवर जीतराम 32 वर्ष, फुलकुंवर 22 वर्ष, इतबार सिंह 35 वर्ष के नाम शामिल है।
read also..छत्तीसगढ़ – बलात्कार कांड में फंसे IAS का निलंबन समाप्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश



