छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – एक तरफा मोहब्बत में प्रेमिका ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमी का अपहरण

राजनांदगांव – एक तरफा मोहब्बत में युवक द्वारा युवती के अपहरण करने के कई मामले सामने आए हैं लेकिन राजनांदगांव में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक तरफा मोहब्बत के जुनून में महाराष्ट्र से पहुंची प्रेमिका ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने प्रेमी का अपहरण कर लिया। 

read also..बड़ी खबर – मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में रोपवे हादसे में FIR दर्ज, मंदिर ट्रस्ट के इन पदाधिकारियों के खिलाफ हुई नामजद FIR

अपने प्रेमी द्वारा दगाबाजी किए जाने के संदेह में लगभग 30 वर्षीय प्रेमिका ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अपने प्रेमी का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता युवक को इधर-उधर घुमाने के बाद रायपुर की ओर ले गए। इसी बीच पुलिस को युवक के अपहरण की सूचना मिली और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों को रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास हिरासत में ले लिया।

read also..ईलाज में हुई देरी तो डाक्टरों के साथ प्रहरी ने की मारपीट, मामला दर्ज

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की दोपहर सिटी व्हील्स कार्यालय अनुपम नगर में कार्यरत दीपक धनगाय से बातचीत करने का बहाना बनाकर उसकी प्रेमिका दीपिका सोनकुंवर सिटी व्हील्स कार्यालय पहुंची, जहां उसने दीपक को दुकान से बाहर बुलाया । इस दौरान दीपिका और उसके तीन अन्य युवक साथी दीपक से मारपीट करते हुए उसे जबरदस्ती महाराष्ट्र पासिंग की कार में बैठा कर अपने साथ ले गए।

read also..छत्तीसगढ़ – कांग्रेसी नेता का आपत्तिजनक वीडियो हुवा वायरल, गर्लफ्रेंड के साथ…..

इस मामले की सूचना दुकान के अन्य कर्मचारी द्वारा बसंतपुर थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृत युवक तक पहुंची और रायपुर के पचपेड़ी नाका के समीप से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

read also..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकाॅप्टर का चालक निलंबित

 बसंतपुर पुलिस ने कथित प्रेमिका सहित उसके तीन अन्य साथियों को हिरासत में लिया है। अपहरण के इस मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए 30 वर्षीय आरोपी विवेक भीमराव डोके, 30 वर्षीय कौशिक मेश्राम, 22 वर्षीय वाहन चालक शोएग अंसारी और 38 वर्षीया दीपिका सोनकुंवर के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी नागपुर महाराष्ट्र के निवासी हैं। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button